फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   5 Crore Demand For Baur Dam

Udham Singh Nagar News: बौर जलाशय की मरम्मत के लिए मांगे पांच करोड़ रुपये

Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
5 Crore Demand For Baur Dam
गूलरभोज में स्थित बौर जलाशय का फोटो।
रुद्रपुर। सिंचाई विभाग ने गूलरभोज के पास स्थित 56 साल पुराने बौर जलाशय के ढांचे की मरम्मत और बौर, ककराला नदियों के पास भूकटाव रोकने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने शासन को पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। बजट मिलने पर जलाशय की मरम्मत कर नदियों का कटाव रोका जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1967 में स्थापित बौर जलाशय की क्षमता 1656.13 मिलियन क्यूबिक फीट है। जलाशय में पानी का स्तर 787.50 फीट है। बरसात में इसका स्तर करीब 790 फीट तक पहुंच जाता है। पिछले साल अक्तूबर में हुई भारी वर्षा के कारण बौर और ककराला नदी में पानी छोड़ना पड़ा था। नदियों में बाढ़ आने से इसके पास भूकटाव हो गया है। इसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने बौर जलाशय से जुड़ी नदियों के किनारे सुरक्षा कार्य का प्रस्ताव बनाया है। इसके माध्यम से कई जगह सीसी ब्लॉक की दीवारें बनाई जाएंगी। इसमें पिचिंग का काम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एई भुवन चंद्र उपाध्याय ने बताया कि विभाग की ओर से शासन को पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर नदी में तेज बहाव से होने वाले कटाव को रोकने के लिए निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा। जलाशय की मरम्मत आदि कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed