{"_id":"6199467b4ce02b55c42c0d7a","slug":"492-players-will-participate-in-state-level-games-rudrapur-news-hld4451836135","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिलेभर से 492 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिलेभर से 492 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन
अच्छे प्रदर्शन के लिए मोहम्मद नावेद को पुरस्कृत करते सैनफोर्ट स्कूल के प्रिंसिपल राधे श्याम तिव
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में पांच दिसंबर से 21 जनवरी प्रस्तावि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में ऊधमसिंह नगर के 492 बालक-बालिका खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में पांच दिसंबर को अंडर-14, 17 और 21 आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी।
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने की तैयारियों में जुट गए हैं। जिला युवा कल्याण विभाग के मुताबिक एथलेटिक्स के बालक व बालिका वर्ग में 58 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बैडमिंटन में 12, कबड्डी में 60, खो-खो में 48, टेबिल टेनिस में 12, वालीबाल में 60 खिलाड़ी चुने गए हें। इसी तरह फुटबाल में 56, बास्केटबॉल में 40, हैंडबाल में 20, ताइक्वांडो में 42, जूडो में 42 और बॉक्सिंग में 42 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल ने बताया कि खिलाड़ियों को टीम मैनेजर के साथ देहरादून भेजा जाएगा। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता पांच दिसंबर से 21 जनवरी तक आयोजित होंगी।
दिव्यांग खिलाड़ियों के खेल महाकुंभ 23 व 24 जनवरी को
रुद्रपुर। दिव्यांग खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 23 व 24 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। इसमें एथलेटिक्स व बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। जिलेभर से कुल 250 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
झनकट की बॉक्सिंग टीम ने लहराया परचम
खटीमा। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ बॉक्सिंग में झनकट बॉक्सिंग टीम के बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया
पुलिस लाइन रुद्रपुर में 16 से 18 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में झनकट के लोकेश, हरप्रीत, साहिल, प्रदीप, कोमल, गोविंद, विवेक, हिमांशु धामी ने स्वर्ण पदक जीता। भगवान और पुरुषोत्तम ने रजत, जबकि देवराज, शुभम, बसंत और अनुज ने कांस्य पदक जीता। कोच राजेंद्र सिंह जेठी ने बताया कि आठ गोल्ड मेडल बॉक्सर जनवरी में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ देहरादून में प्रतिभाग करेंगे। संवाद