{"_id":"653d62925239773933067e45","slug":"471-lakhs-qunital-paddy-procurement-in-msp-in-us-nagar-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-983-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिले में सरकारी रेट पर बिका 4.71 लाख क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिले में सरकारी रेट पर बिका 4.71 लाख क्विंटल धान
Sun, 29 Oct 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
खटीमा मंडी में क्रय केंद्रों पर तुलने के बाद ट्रकों में लदा धान। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रय एजेंसियों ने कुटाई के लिए मिल को भेजा धान
खटीमा। सहकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद में थोड़ी तेजी आई है। जिले में सहकारी क्रय केंद्रों पर अब तक किसान एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर 4,71,749 क्विंटल धान बेच चुके हैं। खरीदे गए धान को क्रय एजेंसियां कुटवाने के लिए मिल भेज रही हैं।
खटीमा मंडी स्थित खाद्य विभाग, यूसीएफ, पीसीयू के क्रय केंद्रों पर शनिवार को भी धान खरीद जारी रही। क्रय केंद्रों पर 17 प्रतिशत तक नमी वाला सामान्य धान 2183 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड का धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। खटीमा में यूसीएफ के कुल 53 क्रय केंद्रों पर 1,32,478 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है जबकि खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर अब तक करीब 16,500 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। खाद्य विभाग के विपणन अधिकारी ललित मोहन ओली ने बताया कि नमी के मानकों को पूरा करने वाले किसानों का धान एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। शनिवार को खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर करीब 400 क्विंटल खरीद हुई। खरीदे गए धान को प्रति क्विंटल 67 प्रतिशत रिकवरी के हिसाब से कुटाई के लिए मिल को भेज दिया गया है।