फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   460 Encroachment removal action given final touch

460 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को फाइनल टच दिया गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
460 Encroachment removal action given final touch
खटीमा में सैनिक विश्राम गृह में हुए अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा करती एसडीएम निर्मला बिष्ट। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में नगर के चिन्हित 460 अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के अंतिम दौर का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। एसडीएम निर्मला बिष्ट की देखरेख में गठित दोनों टीमें पुरानी तहसील रोड, टनकपुर रोड, सब्जी मंडी के अवशेष अतिक्रमण ढहाती रहीं।
विज्ञापन

इधर, स्टेशन रोड, रेलवे फाटक के सामने एवं पुरानी तहसील रोड में टीम के साथ लोगों की बहस भी हुई। इधर, पुराने तहसील परिसर के कोने में बने सैनिक विश्राम गृह परिसर में हुए पक्के निर्माण हटाने को लेकर प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूर्व सैनिक संगठन की पहल पर यहां पहुंचे कर्नल रंजीत सेठी की संस्तुति पर प्रशासन ने कार्रवाई की। मौके पर पहुंची एसडीएम, तहसीलदार यूसुफ अली, कानूनगो आदि ने नापजोख की। इसके बाद दुकान स्वामी ने स्वयं जगह खाली कर दी। संवाद
विज्ञापन

जसपुर। मुख्य बाजार मार्ग से अतिक्रमण हटाने और कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन कराने को लेकर कोतवाल ने उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। शनिवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में कोतवाल एनबी भट्ट ने उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा कोतवाली रोड, पतरामपुर रोड, मुख्य बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण किए जाने से आम आदमी को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। कहा कि व्यापारी स्वयं अपने प्रतिष्ठान पर मास्क लगाकर बैठें और ग्राहकों से भी मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने का अनुरोध करें। वहां पर एसएसआई मदन बिष्ट, एसआई जीएस अधिकारी, कृष्ण कुमार, मनोज जोशी, नासिर अली, विमल अग्रवाल, अंकुर बंसल, विवेक वर्मा, सतीश अरोरा, शंकर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed