{"_id":"65fb231640877fea4b0c7f99","slug":"455-complaints-registered-on-sea-vigil-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-109383-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सी विजिल पर दर्ज हुई 455 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सी विजिल पर दर्ज हुई 455 शिकायतें
Wed, 20 Mar 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद कंट्रोल रूप और पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कर निस्तारण किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल पर 135 शिकायतें दर्ज की गई हैं और इनमें से 112 शिकायतों का निस्तारण संबंधित विधानसभा में तैनात एआरओ की ओर से किया गया है। 23 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूप में दिए गए 1950 नंबरों पर आईं 74 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। सभी शिकायतें वोटर कार्ड, बूथ आदि को लेकर की गई हैं। आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतें नहीं आई है। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सी विजिल पर अब तक 455 शिकायतें दर्ज की गई हैं और सभी का निस्तारण किया गया है। संवाद
विज्ञापन