फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पांच मंदिर के सामने से बाटला गली तक चली जेसीबी

पांच मंदिर के सामने से बाटला गली तक चली जेसीबी

Fri, 27 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पांच मंदिर के सामने से बाटला गली तक चली जेसीबी
रुद्रपुर। नगर निगम की जेसीबी बृहस्पतिवार को पांच मंदिर के सामने से बाटला गली तक के पक्के अतिक्रमणों पर गरजी। बाजार क्षेत्र के करीब 15 पक्के अतिक्रमण ध्वस्त करने के साथ ही फुटपाथों के कब्जे भी हटाए गए।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों से कई दुकानदारों ने सात से 10 दिन तक की मोहलत मांगी, लेकिन तीन ही दुकानदारों को रविवार तक अतिक्रमण तोड़ने की मोहलत दी गई।

सुबह करीब 11 बजे से नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ पांच मंदिर के पास से पक्के अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जेसीबी ने अतिक्रमण की जद में आई दुकान का अगला पूरा हिस्सा ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने बाटला गली तक दो मंजिला-तीन मंजिला मकानों के 15 पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।

साथ ही कई दो मंजिला मकानों के ग्रिल उखाड़े। अतिक्रमण के खिलाफ दोपहर दो बजे तक अभियान चला। टीम में कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, ईई दिनेश शर्मा, मानचित्रकार राम सिंह, बरकत अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को देखकर अतिक्रमण तुड़वाने में दिखाई तेजी
रुद्रपुर। बाजार क्षेत्र में रविवार तक धीमी गति से अतिक्रमण तुड़वा रहे दुकानदारों ने सोमवार को नगर निगम की टीम को देखकर कार्रवाई तेज कर दी। बीते सोमवार को जिन दुकानदारों को नगर निगम की तरफ से चेतावनी दी गई थी, उनमें से कई ने सोमवार को ही अतिक्रमण तुड़वाना शुरू किया।

वहीं गुड़ मंडी में बृहस्पतिवार को भी कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण तुड़वाना शुरू नहीं किया था। इन दुकानदारों के खिलाफ आने वाले सोमवार को सख्त कार्रवाई हो सकती है।

फोटो- 26 आरडीपी 15पी- रुद्रपुर की बाटला गली अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी।
फोटो-26 आरडीपी 16पी- पांच मंदिर के पास ध्वस्त किया गया अतिक्रमण।
------------
नानकमत्ता में अतिक्रमण के खिलाफ दूसरे दिन भी चला अभियान
प्रशासन की सख्ती पर अतिक्रमणकारियों ने स्वयं खाली किए सार्वजनिक स्थल
अमर उजाला ब्यूरो
नानकमत्ता। नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहा। प्रशासन की सख्ती से नगर के व्यापारियों ने नाली के बाहर टिनशेड डालकर किया गया अतिक्रमण देर रात तक हटाए। सितारगंज मार्केट में बिना किसी विरोध के अतिक्रमण हट जाने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

इधर, गुरुद्वारा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के दौरान मलबा सड़क पर ही डाल देने लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, 40 वर्ष पहले जेसीज क्लब जूनियर चैंबर की ओर से मुख्य चौराहे पर श्रद्धालुओं अैर यात्रियों के लिए प्याऊ का निर्माण कराया गया था। बृहस्पतिवार को प्याऊ भी अतिक्रमण की जद में पाया गया। प्रशासन की टीम ने प्याऊ के पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इधर, मलबा नालियों में भरने से नालियां चोक हो गईं। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से पानी लोगों की दुकानों और घरों में घुस गया। इधर, अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट ने बताया कि सड़क पर फैला मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। दुकानदार स्वयं भी अपने प्रतिष्ठान के आगे पड़े मलबे को हटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को खटीमा मार्ग का अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान जेई बलविंदर सिंह, पटवारी शिशुपाल, उमेश राणा, कस्बा इंचार्ज योगेश कुमार आदि थे। ब्यूरो


26एसटीजी07,08पी - नानकमत्ता में प्याऊ को ध्वस्त करती जेसीबी।
नानकमत्ता में अतिक्रमण के मलवे से नालियां चोक होने से दुकान में भरा पानी निकालता दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed