फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पूना में ट्रक की चपेट में आने से जसपुर के युवक की मौत

पूना में ट्रक की चपेट में आने से जसपुर के युवक की मौत

Thu, 04 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पूना में ट्रक की चपेट में आने से जसपुर के युवक की मौत
महाराष्ट्र के पुणे शहर में काम करने गए जसपुर के गांव तालबपुर निवासी एक युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक का शव मंगलवार रात गांव पहुंचा। देर रात उसे सुपुर्दे खाक किया गया। ग्राम तालबपुर निवासी सहादत अली का 35 वर्षीय पुत्र शराफत अली पेशे से मजदूर था। बताते हैं कि एक माह पहले गांव के ही एक व्यक्ति के साथ पुणे में मजदूरी करने गया था। दो दिन पहले वह काम करने के बाद थकान उतारने वहां पर खड़े एक ट्रक के नीचे लेट गया। ट्रक चालक ने नीचे देखे बिना ही ट्रक चला दिया। इससे ट्रक की चपेट में आकर शराफत बुरी तरह घायल हो गया। उसे पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शराफत के साथी ने उसके गांव में उसकी मौत की खबर दी। खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार रात को उसका साथी ठेकेदार की मदद से शराफत के शव को गांव लेकर आया। देर रात को ही उसका दफन कर दिया गया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed