{"_id":"59ac46d94f1c1b19278b4f0a","slug":"41504462553-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरभजीत सिंह एबीवीपी के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरभजीत सिंह एबीवीपी के उम्मीदवार
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राधे हरि राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए नरभजीत सिंह को अध्यक्ष पद उम्मीदवार चुना गया। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा के कार्यालय में एबीवीपी की बैठक हुई। विचार विमर्श के बाद संगठन के प्रदेश सह मंत्री चंदन सिंह बिष्ट ने अध्यक्ष पद के लिए नरभजीत सिंह के नाम की घोषणा की।
बाद में बिष्ट ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि एबीवीपी ने पहली बार राधे हरि राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। बिष्ट ने कहा कि यदि छात्रों का बहुमत महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू करने का होगा तो वह उनके समर्थन के साथ खड़े होंगे। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कांबोज, जिला संयोजक सौरभ चौहान, जिला संगठन मंत्री गौतम, नगर मंत्री वरुण सेहरावत आदि थे।