फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   40Acre Wheat Sets Fire

आग से 40 एकड़ गेहूं की फसल जली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
40Acre Wheat Sets Fire
आग की घटना के बाद खेतों में खडें ग्रामीण। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से किसानों की 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल के दो वाहनों ने चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

महुवाखेड़ागंज स्थित बिजली घर के पास कुछ किसानों के खेत हैं, जिनमें गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक फसल में आग लग गई। तेज हवाएं चलने से कुछ ही देर में आग ने आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों और किसानों की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के एक वाहन ने करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से किसान पृथ्वी सिंह, फूल सिंह, मनोहरी देवी, कम्मू सिंह, अनिल, छत्तर सिंह, सोहन सिंह, सतपाल सिंह, जागन सिंह, रामलाल, राजेंद्र, अजब सिंह, नन्नू, रामभरोसे, अत्तर सिंह, प्रमोद, पदम सिंह और चंद्रपाल की करीब 15 एकड़ फसल को आग से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रोहित सिंह का कहना है कि जिन खेतों में फसल जली है, उनके ऊपर से 33 हजार केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। तारों के आपस में टकराने से चिंगारी निकली, जिससे खेतों में आग लगने के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। पैगा क्षेत्र के पटवारी मनीष ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
इधर, महुवाखेड़ागंज से ही कुछ दूरी पर स्थित कटैया गांव में भी बृहस्पतिवार दोपहर किसानों के खेतों में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के एक वाहन ने आग पर काबू पाया। यहां भी ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों के आपस में टकराने से खेतों में आग लगी है।
आग से किसान मुन्नू सिंह, हुकुम सिंह, जगजीत, शेर सिंह, जय प्रकाश, अजगर अली, चमन प्रकाश, गोविंद कुमार और अशोक गुप्ता के करीब 25 एकड़ खेत में खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। पटवारी राजीव ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

इधर, राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित एक बाग में भी बृहस्पतिवार सुबह आग लगने से क्षेत्र में खलबली मच गई। आसपास आबादी क्षेत्र होने से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंचे दमकल के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया।

काशीपुर के कठैया में आग से जली गेहूं का फसल।

काशीपुर के कठैया में आग से जली गेहूं का फसल।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर के महुवाखेड़ागंज आग से जली किसानों की फसल।

काशीपुर के महुवाखेड़ागंज आग से जली किसानों की फसल।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed