फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   35% electricity production is happening in Lohiahead Power House

Udham Singh Nagar News: लोहियाहेड पावर हाउस में 35 फीसदी हो रहा बिजली उत्पादन

Wed, 11 Mar 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
35% electricity production is happening in Lohiahead Power House
खटीमा। शारदा नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध न होने के कारण लोहियाहेड पावर हाउस में वर्तमान में क्षमता का लगभग 35 प्रतिशत ही बिजली उत्पादन हो पा रहा है। शारदा नहर में कम पानी होने के कारण पावर हाउस की कभी एक तो कभी दो टरबाइनें ही चल पा रही हैं।
विज्ञापन

लोहियाहेड पावर हाउस की उत्पादन क्षमता 41.4 मेगावाट बिजली की है। बिजली उत्पादन के लिए तीनों टरबाइनें चलाने के लिए लगभग 10 हजार क्यूसेक पानी की जरूरत होती है लेकिन वर्तमान में शारदा नहर में सिर्फ 4500 क्यूसेक पानी ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

लोहियाहेड पावर हाउस के उप महाप्रबंधक पुनीत कुमार बताते हैं कि वर्तमान में जरूरत के हिसाब से शारदा नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है जिसका बिजली उत्पादन में असर पड़ रहा है। नहर में पानी की उपलब्धता कम होने के कारण कभी एक तो कभी दो टरबाइनें चल रही हैं जिस कारण वर्तमान में औसतन 14 से 15 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो पा रहा है। नहर में पानी की उपलब्धता बढ़ने के बाद ही बिजली उत्पादन बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed