फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   34 hydrants will be installed at seven places in Udham Singh Nagar district

Uttarakhand: ऊधमसिंह नगर जिले में सात जगह लगेंगे 34 हाइड्रेंड, डीएम ने अग्निशमन विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Wed, 13 Nov 2024 11:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Nov 2024 11:14 AM IST
सार

अग्निशमन विभाग की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में नए हाइड्रेंट लगाने की कसरत की जा रही है। डीएम ने विभाग की ओर से 34 नए हाइड्रेंट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और आपदा मद से जल संस्थान को 20 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
34 hydrants will be installed at seven places in Udham Singh Nagar district
हाइड्रेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निशमन विभाग की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में नए हाइड्रेंट लगाने की कसरत की जा रही है। डीएम ने विभाग की ओर से 34 नए हाइड्रेंट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और आपदा मद से जल संस्थान को 20 लाख रुपये दिए जाएंगे। सबसे अधिक रुद्रपुर में सात हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

दरअसल, आग की घटनाओं को काबू पाने के लिए जिले में 80 हाइड्रेंट हैं लेकिन आग को लेकर संवेदनशील बाजार और बस्तियों में हाइड्रेंट नहीं होने से विभाग को पानी के लिए जूझना पड़ता है। कई बार पानी लेने के लिए काफी दूर जाने की वजह से आग बुझाने में देरी होती है। पिछले महीने रुद्रपुर के मुख्य बाजार में चार मंजिला इलेक्ट्रॉनिक दुकान और गोदाम में भीषण अग्निकांड हुआ था।

विज्ञापन

उस दौरान पानी के लिए अग्निशमन विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर आग की घटनाओं में पानी को लेकर समस्याएं हुई थी। इसको देखते हुए अग्निशमन विभाग ने जिले में 34 जगहों को हाइड्रेंट के लिए चयनित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर प्रस्तावित हैं नए हाइड्रेंट

रुद्रपुर: गांधी पार्क गेट बाटा चौक, भगतसिंह चौक, गल्ला मंडी, रामलीला ग्राउंड के पास श्याम टाकीज के रोड, 31वीं वाहिनी पीएसी गेट, बालाजी द्वार, गोल मार्केट

किच्छा : बस अड्डे के पास

बाजपुर : कोतवाली के पास तिराहा, मंडी गेट, चकरपुर मोड़, रेलवे क्राॅसिंग के पास, नैनीताल रोड शर्मा पैलेस के पास

जसपुर : राजकीय चिकित्सालय के पास, अब्दुल बारी चौक, मदीना मस्जिद के पास, सब्जी मंडी, लकड़ी मंडी, महुआडाबरा बाजार

काशीपुर : गोरिया मिल के सामने, तहसील गेट, आर्यनगर चामुंडा मंदिर, छतरी चौराहा

सितारगंज : नकुलिया चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, रामलीला ग्राउंड के पास, अमरिया चौराहा, नहर पार पोस्ट ऑफिस के पास।

खटीमा : प्रयास अस्पताल के पास, कंजाबाग चौराहा, जमुना अस्पताल के पास पीलीभीत रोड, पकड़िया मेलाघाट रोड, नूरी मस्जिद के पास इस्लामनगर

डीएम ने 34 जगहों पर हाइड्रेंट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आपदा मद से इसी हफ्ते जल संस्थान को हाइड्रेंट लगाने के लिए 20 लाख रुपये मिलेंगे। विभाग की में चयनित जगहों पर हाइड्रेंट लगेंगे और इनकी टेस्टिंग भी उनकी निगरानी में ही होगी। नए हाइड्रेंट लगने के बाद जिले में इनकी संख्या 114 हो जाएगी। अगर अग्निकांड वाली जगह पर वाहन जाने में दिक्कत होगी तो हाइड्रेंट पर वाहन के हौज को कनेक्टर कर प्रेशर पाइप से आग पर काबू पाया जा सकेगा।
-ईशान कटारिया, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed