फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   32 people donated blood.

32 महादानियों ने किया रक्तदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
32 people donated blood.
जसपुर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : KASHIPUR
ग्रीनफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में 32 महादानियों ने रक्तदान किया। शनिवार को विधायक आदेश चौहान ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने एकेडमी के प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों के प्रयास की सराहना की। शिक्षक- शिक्षिकाओं ने शिविर में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक काशीपुर के डॉक्टरों ने रक्तदान कराया। शिविर में 32 यूनिट रक्तदान किया गया जिसे एकेडमी कार्यकारिणी के सदस्यों ने चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों को सौंपा। राजीव चौहान, सौरव परमार, मयंक कुमार राजपूत, रंजीत सिंह, अरविंद चौहान, सुखवीर सिंह, अली खान, जसवीर सिंह, अश्वनी कुमार, विशाल कुमार, पूनम, लीला शर्मा आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

संस्था के सदस्यों ने रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। ग्रीनफोर्ड स्कूल प्रबंधन ने विधायक आदेश चौहान से जसपुर में ब्लड बैंक खुलवाने की मांग की जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। स्कूल की प्रधानाचार्या लीला शर्मा ने स्कूल के बच्चों को रक्तदान का महत्व बताया। वहां स्कूल प्रबंधक संजीव चौहान, अध्यक्ष राजीव चौहान, आशु चौहान, रिशु चौहान, सुनीता चौहान, प्रीती कुमारी, नैंसी, ऋचा शुक्ला, आयुषी, एकाग्र, अन्नू टम्टा, जगदीश आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed