{"_id":"5c509eb8bdec227cde52e72e","slug":"31548787384-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के चक्कर में प्रापर्टी डीलर ने पत्नी को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के चक्कर में प्रापर्टी डीलर ने पत्नी को छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। महिला मित्र के फेर में एक प्रापर्टी डीलर ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने आईटीआई थाने में इंसाफ की गुहार लगाई है।
जसपुर के एक गांव निवासी युवती का विवाह 27 नवंबर 2017 को काशीपुर निवासी एक प्रापर्टी डीलर से हुआ था। महिला ने कहा कि उसके मायके वालों ने शादी में कार समेत अपनी सामर्थ से अधिक सामान दिया था। बाद में उसे पता चला कि पति के किसी अन्य युवती से संबंध हैं। विवाद बढ़ने पर पति ने उसे किराए का कमरा दिलाया। 18 दिसंबर 2018 को पति झगड़ाकर उसे किराए के मकान में छोड़कर चला गया और उसके बाद से वह नहीं आया। वह अपनी ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने बेटे से संबंध विच्छेद कर लेने की बात कहते हुए उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। महिला की गुहार पर पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर को थाने बुलाया। लेकिन पति नहीं पहुंचा। वहां पहुंचे सास-ससुर का कहना था कि बेटा उनकी नहीं सुनता है। उन्होंने शुक्रवार तक मामला सुलझाने की बात कही। जिस पर महिला वापस लौट गई।