फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ट्राले की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, रेफर

ट्राले की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्राले की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, रेफर
खटीमा। नगर के व्यस्त सितारगंज हाइवे पर पुराने सरकारी अस्पताल के पास ट्राला के पिछले पहिये की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्राला चालक ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पहेनिया निवासी अनिल कुमार (32) पुत्र दुर्गा प्रसाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से बाजार की ओर जा रहा था। इस बीच उसकी बाइक अचानक खटीमा फाइबर्स फैक्ट्री में पाउडर उतारकर लौट रहे 12 टायरा ट्राला के पिछले हिस्से के टायरों की चपेट में आ गई। ट्राला चालक राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी भरतराम धाकड़ ने ट्राला रोककर तत्काल अनिल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के चलते कंजाबाग चौराहा से लेकर मुख्य चौराहा तक जाम लग गया। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन

इधर, टनकपुर रोड पर शारदा टाकीज के पास रात साढ़े नौ बजे बाइक सवार ब्लॉक कार्यालय कर्मी दीपक की बाइक को पिकप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed