फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आवेदन पत्रों में नहीं पाए गए मानक पूरे

आवेदन पत्रों में नहीं पाए गए मानक पूरे

Sun, 03 Sep 2017 11:45 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
आवेदन पत्रों में नहीं पाए गए मानक पूरे
जसपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय चरण के 349 आवेदन-पत्रों के मानक पूरे नहीं पाए गए। नगर पालिका प्रशासन आवेदन पत्रों की दोबारा जांच कराएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर पालिका ने उन लोगों से आवेदन मांगे थे, जिनका देश में किसी भी जगह आवास नहीं है। आवास योजना के द्वितीय चरण में 1174 आवेदन भरे गए थेे। डीएम द्वारा गठित टीम ने आवेदनकर्ताओं के घर जाकर जांच की। इनमें 825 आवेदन पत्र सही और 349 आवेदन पत्रों में कई तरह की खामियां पाई गईं।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष मोहम्मद उमर ने बताया कि आपत्ति वाले आवेदनकर्ताओं को एक और मौका दिया जाएगा। नगर पालिका इनकी दोबारा जांच कराएगी। मानक पूरे नहीं होने पर आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम चरण में 841 आवेदन पत्र जमा किए गए थे, जिनमें 142 आवेदन पत्रों की जांच कराई जा रही है। 180 पात्र आवेदनकर्ताओं को आवास योजना की प्रथम किस्त दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed