{"_id":"6817bda2cd476a70ba036279","slug":"30-min-cycling-daily-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-126562-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने का नारा किया बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने का नारा किया बुलंद
Mon, 05 May 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 05 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रविवार की सुबह केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य मधुबाला के सहयोग से आयोजित रैली का शुभारंभ केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश सिंह और वेटलिफ्टिंग कोच पवन शर्मा ने झंडी दिखाकर किया।
वक्ताओं ने सभी से आह्वान किया कि फिट रहने के लिए रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना आसान तरीका है। साई प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के मंत्र फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के अनुरूप साइकिल चलाना प्रदूषण को कम करने के लिए एक पर्यावरण-अनुकूल समाधान के रूप में भी काम करता है।
यह हरित, फिट इंडिया में योगदान देता है। बताया कि फिट इंडिया साइक्लोथॉन- साइकिलिंग रविवार को जनभागीदारी आंदोलन बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है, ताकि साइकिलिंग को राष्ट्र की जीवनशैली में और अधिक शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
वहां पर प्रधानाचार्य मधुबाला, एथलेटिक्स कोच ओमप्रकाश सिंह, संदीप नेगी, पवन शर्मा, मनीष, गौरव, पंकज तिवारी, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।