फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   29 shopkeepers applied for the firecracker market.

Udham Singh Nagar News: पटाखा बाजार के लिए 29 दुकानदारों ने किया आवेदन

Thu, 16 Oct 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
29 shopkeepers applied for the firecracker market.
काशीपुर। उदयराज इंटर कॉजेल के खेल मैदान में लगने वाले पटाखा बाजार के लिए 29 दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। शनिवार से मैदान में पटाखा बाजार लगेगा।
विज्ञापन

फायर स्टेशन के प्रभारी एफएसओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दुकान के लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक दुकान की दूरी तीन-तीन मीटर की होगी और टिन शैड की छत रहेगी। फायर एक्सटिंग्विशर एबीसी टाइप छह किग्रा क्षमता के दो-दो सिलिंडर रखना होगा। 200 लीटर पानी भरा ड्रम और दो रेते की बोरियां रखनी होंगी।
विज्ञापन

दुकान पर भिन्न-भिन्न प्रकार की आतिशबाजी के दो-दो डिब्बे खोलकर रखना होगा और शेष को संदूक, पेटी में रखना होगा। पटाखा बाजार में धूम्रपान व आतिशबाजी का छोड़ना पूरी तरह से निषेध रहेगा। आतिशबाजी नियम के मुताबिक और सीमित मात्रा में रखनी होगी और चायनीज आतिशबाजी की बिक्री नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed