{"_id":"64fcc4c1955cedd22a095507","slug":"27-food-sample-failed-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-3560-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नैनीताल जिले में खाद्य पदार्थों के 27 सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नैनीताल जिले में खाद्य पदार्थों के 27 सैंपल फेल
Sun, 10 Sep 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 26 से 30 अगस्त तक चलाया था अभियान
रुद्रपुर। नैनीताल जिले के कालढूंगी, रामनगर और हल्द्वानी शहरों में मिलावट खोरी बढ़ रही है। रक्षा बंधन और जन्माष्टमी पर्वों के मद्देनजर मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 26 से 30 अगस्त तक नैनीताल जिले में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 221 नमूने लिए थे। इनमें 27 खाद्य नमूने अधोमानक पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मिलावट मिठाइयों में मिली।
रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला के उपायुक्त डाॅ. राजेंद्र सिंह कठायत ने बताया कि मोबाइल लैब के माध्यम से टीम के सदस्यों ने मिठाइयों के 91 नमूनों की सर्विलांस जांच की। जिसमें मिठाई 18 नमूने अधोमानक मिले। डॉ. कठायत ने बताया कि मसालों के 48 नमूने, अनाज के 24, खाद्य तेल 17 और खाद्य पदार्थों के 13 नमूने भरे गए। इसके अलावा दूध, मक्खन, पनीर, मावा, घी, दही के 28 नमूने भरे। इनमें मसालों के तीन, तेल का एक और बेसन का एक नमूना फेल हुआ। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लिए गए कुल 221 खाद्य पदार्थों में से 27 नमूने अधोमानक पाए गए।
दूध और दुग्ध निर्मित खाद्य पदार्थों से निकाली जा रही वसा
रुद्रपुर। जांच में दूध और दुग्ध निर्मित पदार्थों में वसा की भारी कमी पाई गई है। मसालों में स्टार्च और कृत्रिम रंग की मिलावट मिली है। मिठाइयों में भी स्टार्च और खेसरी दाल मिलावट भारी मात्रा में मिली है। इन मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से सुगर, हृदय रोग जैसी कई बीमारियों का खतरा रहता है। संवाद