फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   25 thousand rupees fine collected from 59 ticketless passengers

Udham Singh Nagar News: 59 बिना टिकट यात्रियों से वसूला 25 हजार जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees fine collected from 59 ticketless passengers

विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे की ओर से जागरूक करने के बाद भी यात्री ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस दौरान टीम ने बिना टिकट यात्रा कर रहे 59 यात्रियों से 24965 जुर्माना वसूल किया है। इज्जतनगर रेलवे की जांच टीम ने काशीपुर-बाजपुर के बीच सरकरा और काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग अलीगंज के पास आउटर पर ट्रेन रोककर चेकिंग की। उन्होंने आरपीएफ-जीआरपी जवानों के साथ यात्रियों के टिकट की जांच की। बड़ी संख्या में अधिकारियों को देखकर यात्रियों में खलबली मच गई। बिना टिकट यात्रा कर रहे कुछ यात्री ट्रेन से कूद कर जंगल की ओर भाग निकले। इस दौरान 59 यात्री बिना टिकट यात्रा करते दबोच लिए गए। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सचिन अग्रवाल ने बताया कि मंडल रेलवे प्रबंधक वाणिज्य संजीव शर्मा के निर्देश पर बस रेड चेकिंग की गई है। टीम ने 59 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े हैं। इनमें से 40 यात्रियों की मौके पर रसीद बनाकर 10,790 रुपये जुर्माना वसूला है। 19 यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इनसे 14,175 रुपये का जुर्माना वसूला। बताया कि ट्रेन संख्या 25036, 65301, 65305, 65302, 05401 में चेकिंग की गई। इसमें रामनगर-दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन भी शामिल है। टीम में टीटी जसवीर सिंह, यूवी सिंह, संजय दीक्षित, पुनीत, नीरज, विमल, संजय, दीपक, केएम दुबे, इकबाल आदि मौजूद रहे।
--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed