{"_id":"5c01861bbdec2241c6365897","slug":"21543603739-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में छाये रहे छात्र-छात्राओं के मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में छाये रहे छात्र-छात्राओं के मॉडल
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर के आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज रुद्रपुर में चली जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन अतिथियों और शिक्षकों ने प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के विभिन्न मॉडलों की सराहना की। सभी सात ब्लॉकों के छात्र-छात्राओं के जैविक खेती, पॉली हाउस, बिजली घर आदि विषयों पर बनाए गए आकर्षक मॉडलों का शिक्षकों ने अवलोकन किया। शनिवार को समापन समारोह में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। विज्ञान महोत्सव में रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर व जसपुर ब्लॉक के 196 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। वहां प्राचार्य ओपी शुक्ल, भरत सिंह, गिरीश चंद्र शर्मा, विनोद हर्बोला, कुलदीप कुमार,बीके गुप्ता,एसडी पाठक, ओमप्रकाश कश्यप, प्रेमचंद चौहान, राजेंद्र रावत, मनमोहन अग्रवाल,केएस कंबोज, सुधीर गुप्ता आदि थे।