फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   यूपी निवासी सिडकुल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

यूपी निवासी सिडकुल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
यूपी निवासी सिडकुल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
रुद्रपुर। सिडकुल की टाटा मोटर्स कंपनी के ऑपरेटर की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शनिवार शाम को कंपनी से छुट्टी लेकर यूपी स्थित अपने घर जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन


मूल रूप से ग्राम भिखारी रामपुर चौथार बाजार जिला भदोही (यूपी) का रहने वाला संदीप कुमार (24) पुत्र नंदलाल नगला (पंतनगर) में किराये पर रहकर आठ माह से सिडकुल की टाटा मोटर्स कंपनी में बतौर ऑपरेटर कार्यरत था। शनिवार सुबह छह बजे संदीप ड्यूटी करने के लिए कंपनी पहुंचा था। ड्यूटी के दौरान ही करीब सात बजे संदीप का स्वास्थ्य खराब होने पर वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन ने कंपनी के डॉक्टरों से उसका इलाज कराया। हालत में कोई सुधार न होने पर उसे एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप के साथ उसके कमरे में रहने वाले साथी विपिन ने बताया कि शनिवार शाम को ही संदीप को अपने गांव जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वह अपनी शाम की शिफ्ट को बदलकर सुबह ड्यूटी कर रहा था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed