{"_id":"68093eb2454b13e12a0f8aec","slug":"21-thousand-bovine-and-buffalo-animals-were-vaccinated-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-126073-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 21 हजार गोवंशीय-महिष वंशीय पशुओं को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 21 हजार गोवंशीय-महिष वंशीय पशुओं को लगा टीका
Thu, 24 Apr 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पशु विभाग की ओर से मुंहपका खुरपका रोग की रोकथाम के लिए पशुओं को टीका लगाने का कार्य समाप्त हो चुका है। इस दौरान करीब 21 हजार पशुओं को टीका लगाया जा चुका है।
राजकीय पशु चिकित्सालय काशीपुर, प्रतापपुर और महुआखेड़ा में करीब 24,000 पशु पंजीकृत हैं। ग्राम फिरोजपुर, मानपुर, पट्टीहरू, बघेलेवाला, बांसखेड़ा कला, बांसखेड़ा खुर्द, रायपुर खुर्द, शिवलालपुर अमरझंडा, जगन्नाथपुर, गिन्नीखेड़ा, गुलड़िया, गिरधई, कुंडेश्वरी, नंदरामपुर, जैतपुर घोसी, शिवलालपुर डल्लू, ढकिया कला, गंगापुर गोसाई, रामनगर, दोहरी वकील आदि 20 गांव और नगर निगम के 40 वार्डों में पशुओं को टीका लगाया जाना था। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार दुम्का ने बताया कि 10 मार्च से टीकाकरण शुरू हुआ था। बुधवार को करीब 21,000 पशुओं को टीका लगाकर अभियान पूरा हो चुका है। बताया कि जिन पशुओं को लग सकता था, उनको लग चुका है।