फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आईआईएम में मैनेजमेंट कॉन्क्लेव कोअलेसेन्स 2018 का समापन

आईआईएम में मैनेजमेंट कॉन्क्लेव कोअलेसेन्स 2018 का समापन

Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आईआईएम में मैनेजमेंट कॉन्क्लेव कोअलेसेन्स 2018 का समापन

विज्ञापन
काशीपुर में भारतीय प्रबंध संस्थान में दो दिनी कोअलेसेंस 2018 के मानव संसाधन (ह्यूमन रिसोर्स) के कार्यक्रम समन्वय का समापन हो गया है। जिसमें छात्र-छात्राओं को बदलाव के साथ आगे बढ़ने और नियंत्रण रखने की जानकारी दी गई।

रविवार को समापन सत्र का शुभारंभ जेएसपीएल के एचआर डायरेक्टर राजीव भदौरिया, सीमेंस के रमेश शंकर, केडिला हेल्थकेयर के गार्गी बसु व संस्थान के डायरेक्टर डॉ. केएन बधानी ने किया। राजीव भदौरिया ने कहा कि छात्रों को बदलाव के साथ-साथ आगे बढ़ने, तकनीक पर तेज पकड़ और नियंत्रण रखना चाहिए। सीमेंस कंपनी के डॉ. रमेश शंकर ने भावनाओं को इंसान का सबसे मजबूत हथियार बताया। उनके अनुसार जब तक इंसान में भावनाएं है, वह मशीनों से हमेशा ऊपर रहेगा। गार्गी बसु ने छात्रों से अपने अनुभव को साझा किया। इसके बाद डिजिटल दौर में बिजनेस कैसे बदल रहा है विषय पर पैनल चर्चा की गई। दोपहर बाद ई-कॉम एक्सप्रेस के श्री सौर सिंगला ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। सुजीत कुमार, एएचआर जेएसएल ने अपने भाषण में तकनीक के बदलाव के बारे में छात्रों को तरक्की के गुर बताए। प्रशिक्षण, संतुलन और सही दिशा में काम करना विषय पर भी चर्चा की गई। वहां पर केपीएमजी के एचआर, प्रवीण चौहान, दयानंद त्रिपाठी, पुनीत नागपाल, स्टेफिनी एंटरटेनमेंट के संस्थापक स्टीफन हेव्स, जियोनी के मार्केटिंग हेड नोमित जोशी, आईडिया सेल्यूलर के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हितेश सूद, डॉ. रेड्डी लेब्रोट्रीज के डायरेक्टर अशोक वीके, डॉ. देवजानी चटर्जी, शिव कुमार, गेल कंपनी के एचआर आयुष गुप्ता, एपीजे के जनरल मैनेजर एचआर रामकृष्ण घोष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed