फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   जल्द शुरु हो सकती है एनएचएआई अफसरों की जांच

जल्द शुरु हो सकती है एनएचएआई अफसरों की जांच

Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जल्द शुरु हो सकती है एनएचएआई अफसरों की जांच
रुद्रपुर। एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में तहसीलों की जांच पूरी करने के बाद अब एसआईटी एनएचएआई अफसरों की जांच भी जल्द शुरू कर सकती है। जसपुर और काशीपुर तहसील में कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने पर एसआईटी एनएचएआई के खिलाफ जांच के लिए शासन को पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। सोमवार तक पत्र भेजे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


तहसीलवार भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी को जसपुर तहसील में कुछ ऐसे मामले मिले हैं, जिसमें एनएचएआई अधिकारियों ने अफसरों के साथ मिलकर ऐसी जमीनों पर मुआवजा दे दिया, जिन पर स्कूल, पेट्रोल पंप और फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं और भूमि को एनएच निमार्ण के लिए अधिग्रहीत भी नहीं किया गया।
विज्ञापन


वहीं, काशीपुर तहसील में एनएचएआई ने ऐसी जमीन का कागजों में अधिग्रहण दिखाया है, जो हाइवे की जद में नहीं है और हाइवे से 100 मीटर दूरी पर होने के बाद भी पत्रावलियों में उनका अधिग्रहण दिखाकर मोटा मुआवजा दिया गया। कुछ मामलों में भूमि का स्थान बदलकर किसानों और अफसरों को मुआवजे का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में भू स्वामियों ने भी इस बात की पुष्टि की है। मुआवजे के लिए ही बिचौलियों की ओर से उनकी भूमि का 143 कराया गया। सूत्रों के अनुसार इन सभी साक्ष्यों और किसानों के बयान के आधार पर एसआईटी ने एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ जांच के लिए शासन को पत्र भेजने की तैयारी कर ली है। सोमवार तक एसआईटी शासन को पत्र भेज सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed