फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   झुग्गियों में आग से पांच झोपड़ियां जलीं

झुग्गियों में आग से पांच झोपड़ियां जलीं

Fri, 27 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
झुग्गियों में आग से पांच झोपड़ियां जलीं
किच्छा में पुरानी बरेली रोड पर हरियाणा फार्म के सामने मजदूरों की बस्ती में आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में एक बुजुर्ग महिला भी झुलस गई।
विज्ञापन


पुरानी बरेली रोड पर बनी श्रमिकों की झुग्गियों में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग में नत्थूलाल पुत्र भोला की दो झोपड़ियां, धर्मेंद्र पुत्र छोटे की दो झोपड़ियां और पप्पू पुत्र जीवन लाल की एक झोपड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


आग से नत्थू लाल के घर में रखी सात हजार की नकदी के अलावा सभी झोपड़ियों में रखा बिस्तर, बर्तन, साइकिल, चारपाई, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटन के समय अधिकतर मजदूर मजदूरी करने गए थे। आग से पीड़ित पप्पू की दादी हीराकली भी गंभीर रूप से झुलस गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल, विधायक राजेश शुक्ला, पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला मौके पर पहुंचे।


एसडीएम दुर्गापाल ने बताया कि तीनों पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से तत्काल मिलने वाली राहत राशि (3800-3800) के चेक के अलावा खाद्यान्न उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके अलावा और राहत दी जाएगी। विधायक शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed