फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   20 thousand liters caught in factory

तीन करोड़ कीमत की शराब बनाने की तैयारी  थी, फैक्ट्री से 20 हजार लीटर केमिकल पकड़ा

Mon, 19 Mar 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Mon, 19 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
20 thousand liters caught in factory
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की हिरासत में आरोपी एवं बरामद टैंकर। - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने भूरारानी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री से 20 हजार लीटर ईएनए केमिकल भरा टैंकर बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में गदरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भाई भी शामिल है। शराब बनाने के लिए केमिकल को पंजाब के भटिंडा से टैंकर में भरकर फैक्ट्री तक लाया गया था। बरामद केमिकल की कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद केमिकल से तीन करोड़ कीमत की करीब 50 हजार लीटर शराब तैयार की जा सकती है। केमिकल का ऑर्डर देने वाला आरोपी भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
रविवार को रुद्रपुर कोतवाली में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूरारानी स्थित एलायंस कॉलोनी के पीछे सांई केमिकल फैक्ट्री में छापा मारा। छापे के दौरान एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को एक टैंकर (एचआर 63-7449) में 20 हजार लीटर ईएनए केमिकल भरा मिला।
विज्ञापन


इस पर कैंटर को कब्जे में लेकर चालक ग्राम मिनौनी थाना रोहटा जिला मेरठ (यूपी) निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री से 13, 500 लीटर अवैध अल्कोहल बरामद हुआ। इसमें 50-50 लीटर के 10 केन, 200 लीटर के 45 ड्रम भी शामिल हैं। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण और इंपीरियल ब्लू शराब की 120 खाली बोतलें भी बरामद हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल का ऑर्डर देने वाला ग्राम धमौरा थाना शहजाद नगर, रामपुर (यूपी) निवासी राजू सक्सेना अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ में सतीश ने बताया कि राजू ने केमिकल अवैध शराब बनाने के लिए अल्कोहॉल बीसीएल इंडस्ट्री भटिंडा से मंगाया था। भटिंडा में उसे केमिकल राजू को देने का कहा गया था। राजू टैंकर को भूरारानी स्थित यादवेंद्र शर्मा की केमिकल फैक्ट्री पर ले गया।

सतीश की निशानदेही पर पुलिस ने फैक्ट्री स्वामी यादवेंद्र शर्मा निवासी ए 95 गली नंबर 15 अंबिका विहार (दिल्ली) और हाल निवासी सिरोवन निकट आरएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, पदम शर्मा निवासी ग्राम मोहकमपुर थाना इग्लाश जिला अलीगढ़ और करनैल चावला निवासी धौलपुर थाना (रुद्रपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे राजू सक्सेना की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में कोतवाल केसी भट्ट, एसओजी प्रभारी तुषार बोरा, एसआई ओम प्रकाश सिंह, जसविंदर सिंह, विनोद जोशी, जी आर गोला, केजी मठपाल, पंकज कुमार, कांस्टेबल यामीन, गिरजाशंकर, विकास शाह, विजय कार्की, राजकुमार और खीम सिंह शामिल थे। 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भाई है बिचौलिया 
रुद्रपुर। फैक्ट्री में पकड़े गए लाखों के केमिकल को सप्लाई करने में गदरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई करनैल चावला का अहम रोल था। पुलिस ने बताया कि करनैल ने ही पदम के साथ मिलकर राजू को केमिकल उपलब्ध कराने के लिए यादवेंद्र की फैक्ट्री उपलब्ध कराई थी। मौके से राजू को फरार कराने में भी इन्हीं दोनों ने मदद की। करनैल की गिरफ्तारी के बाद कई सफेदपोश लोगों का जमावड़ा कोतवाली में लग गया। इसमें यूपी के रसूखदार नेताओं के साथ कई दलों के लोग शामिल थे, लेकिन जब पुलिस पर उनका बस नहीं चला तो वे लौट गए। 

तीन माह में चार बार हुई केमिकल की सप्लाई 
रुद्रपुर। यादवेंद्र शर्मा की केमिकल फैक्ट्री में पहले से ही शराब बनाने का कारोबार होता है। टैंकर चालक सतीश ने बताया कि उसने पिछले तीन माह में चार बार केमिकल की सप्लाई राजू को दी। इसका शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया, लेकिन इतनी शराब राजू और अन्य लोगों ने कहां खपाई, इसकी जानकारी उसको नहीं है। 


कागजों में भटिंडा से असम के लिए रवाना किया है केमिकल 
रुद्रपुर। भूरारानी की फैक्ट्री में पहुंचाया गया लाखों रुपये का केमिकल कागजों में भटिंडा से असम के लिए भेजा गया था, लेकिन हेरफेर कर रुद्रपुर पहुंचा दिया गया। इस संबंध में भी पुलिस जांच में लगी है। फरार राजू के पास और भी कागजात हैं, जिनसे इस बात की जानकारी मिलेगी कि केमिकल किन क्षेत्रों से होकर रुद्रपुर पहुंचा और कैसे उसके किसके द्वारा फर्जी कागजात बनाए गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed