फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   20 DEFIA students who returned from France submitted their internship report to the Vice Chancellor.

Udham Singh Nagar News: फ्रांस से लौटे डिएफिया के 20 विद्यार्थियों ने कुलपति को सौंपी इंटर्नशिप रिपोर्ट

Wed, 06 May 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
20 DEFIA students who returned from France submitted their internship report to the Vice Chancellor.
पंतनगर। डिएफिया के 20 विद्यार्थियों (जिन्होंने हाल ही में फ्रांस में अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप पूर्ण की) ने विवि के कुलपति प्रो. एसके कश्यप के समक्ष अनुभवों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विवि के अधिष्ठाता, निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने फ्रांस में प्राप्त उन्नत कृषि तकनीकों, खाद्य प्रसंस्करण, अनुसंधान पद्धतियों तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय अनुभव से उन्हें आधुनिक कृषि प्रणालियों, नवाचारों और वैश्विक मानकों को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम छात्रों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कार्य निदेशक डा. शिवा प्रसाद ने कहा कि विवि निरंतर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है ताकि अधिक से अधिक छात्रों को वैश्विक एक्सपोजर मिल सके और वे नई तकनीकों एवं शोध पद्धतियों से लाभान्वित हो सकें। अधिष्ठाता एवं निदेशकों ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed