{"_id":"5b69ee084f1c1bee748b870d","slug":"191533668872-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर कॉलेज में 2000 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर कॉलेज में 2000 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में छात्र राजनीति के कारण प्रवेश प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से अब तक 2000 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिला है। प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को प्रवेश प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। तीन दिन के भीतर मेरिट लिस्ट में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेना होगा।
रुद्रपुर महाविद्यालय में निर्धारित 2546 सीटों के बाद 200 सीटों के प्रस्ताव के बाद सीटों की संख्या 2746 पहुंच गई है लेकिन आए दिन भी छात्र नेताओं के धरने-प्रदर्शन के कारण प्रवेश प्रक्रिया बाधित हो रही है। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि चार अगस्त घोषित की थी। लेकिन उस दिन छात्र नेताओं के कॉलेज गेट पर तालाबंदी के प्रयास के बाद प्रक्रिया बंद करनी पड़ी थी। मंगलवार को प्रवेश प्रक्रिया विधिवत शुरू हुई। हालांकि कुछ छात्रनेताओं ने प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट पर फिर से सीटों को बढ़ाने का दबाव प्रवेश प्रक्रिया बंद कराने की धमकी दी लेकिन प्रवेश बाधित नहीं हुए। शाम तक दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिला।