{"_id":"5b674d174f1c1b9b3e8b561e","slug":"191533496599-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार देरी से पहुंच रही बाघ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार देरी से पहुंच रही बाघ एक्सप्रेस
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर के पूर्वोत्तर और पूर्वी रेलवे मुख्यालयों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण के बाघ एक्सप्रेस के संचालन का सही समय पता नहीं चल पा रहा है। आए दिन बाघ एक्सप्रेस देरी से पहुंच रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। रविवार को बाघ एक्सप्रेस रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर अपने तय समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन का रुद्रपुर स्टेशन पर पहुंचने का तय समय सुबह छह बजकर 53 मिनट है, लेकिन ट्रेन करीब नौ बजे पहुंची। दरअसल ट्रेन पिछले छह दिनों से लगातार देरी से पहुंच रही है। रेलवे स्टेशन प्रशासन का कहना है कि पूर्वी रेलवे के मुख्यालय से ट्रेन संचालन की कोई सूचना उन्हें नहीं मिलती। पूर्वी और पूर्वोत्तर रेलवे में तालमेल नहीं होने पर ऐसी समस्याएं हो रही हैं। मामले में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि समस्या को लेकर पूर्वी रेलवे से वार्ता की जा रही है।