{"_id":"5a638de04f1c1b6d268b5828","slug":"191516473824-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के स्कूल पर विवाद का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के स्कूल पर विवाद का साया
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। दिव्यांगों के विद्यालय के लिए सुंदरपुर गांव में विद्यालय के लिए चयनित जमीन को लेकर विवाद हो गया है। एक पक्ष के विरोध जताने पर निर्माण रोक दिया गया। सूचना पर विधायक, सीडीओ सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। सीडीओ ने दोनों पक्षों से वार्ता कर जल्द विवाद सुलझाने का दावा किया है।
सुंदरपुर गांव में दिव्यांगों की संख्या 18 है। इनकी पढ़ाई को लेकर होने वाली दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने गांव में ही स्कूल खोलने का फैसला लिया था। इसको लेकर गांव में ही जमीन तलाशी गई और वहां अवैध ढंग से काबिज परिवार को हटाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।
शुक्रवार देर शाम ग्रामीण जमीन से हटाए गए परिवार के पक्ष में लामबंद हो गए और उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद विधायक राजकुमार ठुकराल, सीडीओ आलोक कुुमार पांडेय अन्य अफसरों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बतचीत की। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन से विद्यालय के लिए दूसरी जमीन तलाशने को कहते हुए कहा कि वह इस जमीन पर निर्माण कार्य नहीं होने देेंगे।
विज्ञापन
बातचीत के बाद भी मामला नहीं सुलझने पर अधिकारी वहां से लौट गए। विधायक ठुकराल ने बताया कि ठेकेदार ने पिलर लगाने के लिए गड्ढे खोदे थे, लेकिन ग्रामीणों के विरोध की वजह से काम रोकना पड़ा। विद्यालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायत निधि के अलावा जिला प्रशासन बजट मुहैया करा रहा है। सीडीओ आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।