{"_id":"5a5512154f1c1b0e788b78ae","slug":"181515524629-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों की स्थिति देखने पहुंची क्यूसीआई की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों की स्थिति देखने पहुंची क्यूसीआई की टीम
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र के शौचालयों की स्वच्छता की स्थिति देखने पहुंची क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की टीम ने सभी वार्डों का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपी जाएगी। नगर निगम के वार्ड 11, 13, 17, 19 खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके हैं, लेकिन अन्य वार्डों के शौचमुक्त की स्थिति जांचने के लिए सर्वे चल रहा है। नगरीय क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए क्यूसीआई की टीम सोमवार को रुद्रपुर पहुंची। मंगलवार को क्यूसीआई के पर्यवेक्षक ने कई वार्डों के घरों समेत सार्वजनिक शौचालयों का जायजा लिया। नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के शहरी क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में क्यूसीआई की टीम रुद्रपुर पहुंची है। निरीक्षण के बाद पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेगी।
निरीक्षण के बाद भारत सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी
निगम के चार वार्ड पहले से ही खुले में शौच मुक्त हो चुके
स्वच्छता सर्वेक्षण टीम 27 को रुद्रपुर पहुंचेगी
रुद्रपुर। सर्वेक्षण अभियान के तहत भारत सरकार की सर्वेक्षण टीम 27 जनवरी को रुद्रपुर पहुंचेगी। टीम के सदस्य शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर शहरवासियों की राय सुनेंगे। साथ ही घर-घर कूड़ा उठाने, स्वच्छता एप, सफाई व्यवस्था को लेकर बारीकी निरीक्षण किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही रुद्रपुर नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अंक मिलेंगे। एमएनए जयभारत सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को भारत सरकार की टीम नगरीय क्षेत्र की स्वच्छता का जायजा लेगी।