{"_id":"5a21a7fe4f1c1ba7678bf1ba","slug":"181512155134-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने जंगल में लगाए दस और कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने जंगल में लगाए दस और कैमरे
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर/शांतिपुरी।
तेंदुए के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग ने जंगल में गश्त बढ़ा दी है। दस और कैमरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों को बहुत जरूरी होने पर झुंड में ही जंगल में जाने को कहा गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।
बता दें कि बुधवार शाम शांतिपुरी नंबर चार निवासी पंत विवि के सुरक्षा गार्ड हीरा सिंह टाकुली पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गए थे। इसी बीच तेंदुए ने हीरा को मार डाला। देर रात हीरा का क्षतविक्षत शव जंगल से बरामद हुआ। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत फैली है। वनकर्मियों ने जंगल में गश्त बढ़ाने के साथ ही पांच कैमरा ट्रेप लगा दिए थे।
शुक्रवार को वन्यजीव विशेषज्ञ जयप्रताप सिंह ने जंगल में ट्रैप कैमरों की जांच की, लेकिन कैमरों में कुछ नहीं मिला। उधर, डौली रेंज के रेंजर अनिल कुमार जोशी ने बताया संभावित क्षेत्र में सघन गश्त की जा रही है। संभावित स्थानों पर 10 और कैमरा ट्रेप लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर कैमरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। नजदीकी गांवों और खत्तों में लगातार मुनादी करवाई जा रही है। लोगों को जंगल में न जाने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
इधर, एसडीओ डीएस मर्तोलिया ने बताया ग्रामीण को निवाला बनाने तेंदुए को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक हमलावर तेंदुआ कैमरे में भी नहीं आ सका है। उसको चिन्हित करने के बाद पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जाएगी। बताया कि ग्रामीणों को बहुत जरुरी होने पर ही जंगल में झुंड में जाने को कहा गया है।