फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पशुओं पर ऑक्सीटोसिन के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

पशुओं पर ऑक्सीटोसिन के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
पशुओं पर ऑक्सीटोसिन के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई
रुद्रपुर। अधिक दूध प्राप्त करने के लिए पशुओं को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाने वाले पशुपालकों के खिलाफ प्रशासन अब कठोर कार्रवाई करेगा। इसके लिए सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। प्रशासन इस प्रतिबंधित इंजेक्शन का इस्तेमाल रोकने के लिए आकस्मिक चेकिंग अभियान भी चलाएगा।
विज्ञापन

सोमवर को पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में सीडीओ आलोक कुमार पांडेय ने पशुपालकों द्वारा अधिक दूध प्राप्त करने के लिए दुधारू पशुओं को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाए जाने को गंभीरता से लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए संबंधित अधिकारी समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण करें। ऑक्सीटोसिन का प्रयोग करने वाले पशु स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाये। उन्होंने जिले में पशु तस्करी रोकने के लिए नगर निगम, नगर पालिका प्रशासन को अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि बीमार पशुओं की देख-रेख के लिए काजी हाउस और एनीमल बर्थ कंट्रोल के कैंपस निर्माण को स्थान चिन्हित करें। कहा कि पशु सेवा और गौ सेवा करना पुण्य का काम है, इसलिए सभी लोग नि:स्वार्थ भाव से पशुओं पर क्रूरता के मामलों को रोकने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed