फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   देश बदलने के लिए खुद में भी लाना होगा बदलाव: पांडेय

देश बदलने के लिए खुद में भी लाना होगा बदलाव: पांडेय

Mon, 02 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
देश बदलने के लिए खुद में भी लाना होगा  बदलाव: पांडेय
गदरपुर। जिले की 390 ग्राम पंचायतों और 27 न्याय पंचायतों में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा रविवार को शुरू हो गया। शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी गंगवार और सीडीओ आलोक कुमार पांडेय ने गदरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नंदपुर में संयुक्त रूप से पखवाड़े का शुभारंभ किया। कुमाऊं में जनजागरुकता के लिए दो रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी ने जो सपना देखा था उसे पीएम नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। देश जितना साफ और स्वच्छ रहेगा हम उतना ही स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने नंदपुर गांव में आंगनबाड़ी भवन बनाने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष गंगवार ने कहा खुले में शौच जाने की प्रथा को बंद करने के लिये जनपद में बाहर से आने वाले मजदूरों के लिये भी शौचालय बनाए जाएं।
विज्ञापन


सीडीओ ने पखवाड़े के तहत 15 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा व विकास योजनायें एवं कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed