फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सीएम बनने के बाद पहली बार आज रुद्रपुर पहुंचेंगे त्रिवेंद्र

सीएम बनने के बाद पहली बार आज रुद्रपुर पहुंचेंगे त्रिवेंद्र

Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीएम बनने के बाद पहली बार आज रुद्रपुर पहुंचेंगे त्रिवेंद्र
सीएम बनने के बाद पहली बार आज रुद्रपुर आएंगे त्रिवेंद्र
विज्ञापन

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री के रूप में सूबे की कमान संभालने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार को पहली बार जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। सीएम यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

पूर्व में कृषि मंत्री रहते हुए कई बार जनपद का दौरा कर चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पर पहुंच रहे हैं। सीएम बृहस्पतिवार को देहरादून से हेलीकॉप्टर से सुबह 11.40 बजे यहां पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद कार से गंगापुर रोड स्थित जेसीज पब्लिक स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन


वहां 12:10 बजे से 1 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद 1.10 बजे लोनिवि के गेस्टहाउस पहुंचेगे। सीएम 1.50 बजे लोनिवि गेस्टहाउस से प्रस्थान कर 1.55 बजे कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। 2 से 3 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद सीएम अपराह्न 5 बजे पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचकर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed