{"_id":"65d8f901857e1c513a0a0ef4","slug":"18-players-moved-for-national-rudrapur-news-c-242-1-shld1034-108547-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय जु–जित्सू के लिए 18 खिलाड़ी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय जु–जित्सू के लिए 18 खिलाड़ी रवाना
Sat, 24 Feb 2024 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। देहरादून में 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जु–जित्सू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले की 18 सदस्यीय जु–जित्सू टीम शुक्रवार को रवाना हो गई। जु–जित्सू संघ ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ और महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि टीम में नौ महिला खिलाड़ी प्रिया विश्वास, रूनु शर्मा, हर्षिता सिंह, आकृति कौर, कताक्षा कौर, लोरी, शिवानी, कौशल्य गुप्ता, कंचन बसेड़ा और नौ पुरुष खिलाड़ी कमल सिंह, अभिषेक राजपूत, जय प्रकाश, हैप्पी सिंह, बलविंदर सिंह, कैफ खान, जय लोहनी, क्षितिज सिंह, मनीष अरोरा शामिल हैं। टीम कोच की भूमिका में सेंसेई किशोर सिंह, ऋषि पाल भारती, टीम मैनेजर कमल सिंह और अभिषेक राजपूत होंगे। विनय कुमार जोशी, सिहान किशोर सिंह, रसिका सिद्धीकी, सतीश जोशी, देवेंद्र रावत, विनोद लखेरा, विजेंद्र चौधरी, गिरीश कुमार आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन