फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   173 lecturer posts are vacant in 58 government inter colleges in the district.

Udham Singh Nagar News: जिले 58 सरकारी इंटर काॅलेजों में 173 प्रवक्ताओं के पद रिक्त

Fri, 22 May 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 22 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
173 lecturer posts are vacant in 58 government inter colleges in the district.
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के 58 सरकारी इंटर कॉलेजों में 173 प्रवक्ताओं की भारी कमी है, जिससे शिक्षा व्यवस्था तो प्रभावित हो ही रही है। साथ ही पढ़ाई में भी व्यवधान आ रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले के 58 राजकीय इंटर कॉलेजों में स्वीकृत 557 प्रवक्ता पदों के सापेक्ष वर्तमान में केवल 384 प्रवक्ता ही तैनात हैं जबकि 173 पद लंबे समय से रिक्त हैं। इन विद्यालयों में 12,847 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं जिनकी पढ़ाई शिक्षक अभाव से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कई विद्यालयों में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और वाणिज्य जैसे विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं। ऐसे में या तो अतिथि शिक्षकों के सहारे पढ़ाई जारी रही है या फिर अन्य विषयों के शिक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति किए जाने की मांग उठाई है।
प्रवक्ताओं की नियुक्ति शासन स्तर से ही रुकी है। नियुक्ति या तबादला प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
हरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed