फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सरकारी राशन की कालाबाजारी पर भड़के पालिकाध्यक्ष

सरकारी राशन की कालाबाजारी पर भड़के पालिकाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन की कालाबाजारी पर भड़के पालिकाध्यक्ष
सितारगंज। शहर में सरकारी गल्ला दुकानों को लेकर आ रही शिकायतों पर पालिकाध्यक्ष अधिवक्ता हरीश दुबे शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। शहर के तमाम सभासदों के साथ उन्होंने पूर्ति निरीक्षक केके बिष्ट का घेराव कर समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से शहर के सरकारी गल्ला दुकानों पर कोटा स्वामी राशन होने के बावजूद नहीं बांट रहे हैं। इससे पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दुबे ने कहा कि राशन कार्ड में खामियों को दूर कराने के लिए लोग लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण लोग बेरंग लौट रहे है। पूर्ति निरीक्षक केके बिष्ट ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। दुबे ने लापरवाही बरतने वाले राशन विक्रेता के दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की बात कहीं। वहां पंकज गहतोड़ी, रहमत हुसैन, अकरम बेग, राधेश्याम सागर, दीपक गुप्ता, भोलू चौहान, सचिन गंगवार आदि थे।
विज्ञापन


रेट लिस्ट सार्वजनिक नहीं करने पर होगी कार्रवाई
सितारगंज। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि अब सरकारी गल्ला विक्रेताओं को सरकारी राशन की रेट लिस्ट सार्वजनिक करनी होगी। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों ने शिकायत की है कि गल्ला विक्रेता तय रेट से ज्यादा रकम वसूलते हैं। दुबे ने कहा कि सरकारी राशन को कई गल्ला विक्रेता रातोंरात दुकानों पर बेच देते हैं। इस कारण लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। केके बिष्ट ने बताया कि रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के शीघ्र निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed