{"_id":"5b79b3aa42c7924639036913","slug":"171534702506-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम आय पर चार कंडक्टरों को रुद्रपुर डिपो से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम आय पर चार कंडक्टरों को रुद्रपुर डिपो से हटाया
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो रुद्रपुर के चार परिचालकों को पर्यटन सीजन में कम आय लाने पर परिवहन निगम प्रबंधन ने कार्रवाई की है। चारों परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम प्रबंधन ने उन्हें रुद्रपुर डिपो से हटाकर देहरादून तबादला कर दिया है।
परिवहन निगम में अप्रैल से जुलाई तक यात्रियों की संख्या को देखते हुए पीक सीजन माना जाता है। परिवहन मुख्यालय द्वारा परिचालकों की आय की समीक्षा की गई थी। 60 फीसदी के कम लोड फैक्टर अर्जित करने में रुद्रपुर डिपो के चार परिचालक भी शामिल हैं। कम आय प्राप्त होने से रुद्रपुर डिपो को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
परिवहन निगम ने इसे बड़ी लापरवाही मानते डिपो में कार्यरत चार परिचालकों छत्रपाल, परमजीत, चंद्रप्रकाश और महेंद्रपाल को ड्यूटी से हटा दिया है। रुद्रपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक महेंद्र कुमार ने बताया कि चारों परिचालकों को रुद्रपुर से पर्वतीय डिपो देहरादून तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर डिपो को आर्थिक नुकसान से उबारने के प्रयास किये जा रहे हैं। सभी चालक-परिचालकों को इसके निर्देश दिए जा चुुके हैं। मालूम हो कि गत दिनों कम आय देने पर हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली और टनकपुर डिपो के 12 परिचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए देहरादून के पर्वतीय डिपो में तबादला कर दिया था।