फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ओवरलोडेड वाहन सीज करने पर सीपीयू टीम को घेरा

ओवरलोडेड वाहन सीज करने पर सीपीयू टीम को घेरा

Sun, 12 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोडेड वाहन सीज करने पर सीपीयू टीम को घेरा
काशीपुर। सीपीयू की ओर से एक ओवरलोडेड वाहन को रोके जाने पर चालक ने वाहन दौड़ा दिया। रेलवे फाटक बंद होने के चलते टीम ने वाहन को पकड़कर सीज कर दिया। अतिव्यस्ततम क्षेत्र में सीपीयू की कार्रवाई से व्यापारी भड़क उठे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सीपीयू की टीम को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाया।
विज्ञापन


शनिवार को मुरादाबाद रोड स्थित फल मंडी से सब्जी लादकर एक छोटा हाथी चालक दढियाल की ओर जा रहा था। टांडा तिराहे पर सीपीयू के जंबो वाहन पर तैनात कर्मी चेकिंग कर रहे थे। कर्मियों ने ओवरलोडेड छोटा हाथी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन दौड़ा दिया।
विज्ञापन


सब्जी लदा वाहन रेलवे फाटक बंद होने के कारण क्रॉसिंग पर रोकना पड़ा और सीपीयू की जंबो टीम ने छोटा हाथी को सीज कर दिया। इस दौरान टीम ने एक बाइक भी सीज कर दी। सीपीयू टीम के उपनिरीक्षक कैलाश पुरी और प्रकाशचंद्र ने बताया कि चालक ने वाहन में सब्जी के ऊपर सवारियां भी बैठाई हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिव्यस्ततम क्षेत्र में सीपीयू की चेकिंग से व्यापारी भड़क उठे। उन्होंने सीपीयू के जंबो वाहन को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान व्यापारी टीम के सदस्यों से उलझ पड़े। कहा कि भरे बाजार में सीपीयू की चेकिंग से उनका कारोबार चौपट हो गया है। सूचना पर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया।

भीड़ का नेतृत्व कर रहे एक व्यापारी को पुलिस कोतवाली ले आई। यह व्यापारी चौकी के दरोगा से उलझने के मामले में पहले भी चर्चाओं में रह चुका है। कोतवाल ने व्यापारी को जमकर फटकार लगाई और बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया।


ओवरलोडेड वाहन को सीज किए जाने पर कुछ व्यापारियों की ओर से सीपीयू टीम का विरोध किए जाने की शिकायत मिली है। इस संबंध में कोतवाल चंचल शर्मा को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यदि सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप सही पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed