{"_id":"5b3bc8924f1c1b8e288b4683","slug":"171530644626-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के सीजन में अवकाश रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के सीजन में अवकाश रद्द
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बरसात के सीजन को देखते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। जनपद, तहसील, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने मुख्यालय में ही रहेंगे। बारिश के सीजन को देखते हुए किसी भी अधिकारी को अवकाश न दिया जाए।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले सभी अधिकारी इस वर्ष बेहतर तालमेल से कार्य करते हुए किसी भी घटना के घटित होने पर न्यूनतम समय में राहत कार्य के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिन स्थानों पर आपदा आती है वहां राहत कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं। दूरदराज के क्षेत्रों में जहां टेलीफोन कनेक्टिविटी नहीं है, उन क्षेत्रों को वायरलेस एवं सेटेलाइट फोन से जोड़ा जाए।
उन्होंने जिलाधिकारियों को रोजाना दो बार समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन जनपदों में नुकसान हुआ है, वहां सहायता शीघ्र बांटी जाए। खाद्यान आदि की कमी न हो, इसके लिए तीन माह का खाद्यान्न सुरक्षित रखा जाए। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि पहाड़ पर बारिश होने से सोमवार को जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ा था।
विज्ञापन
नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क कर दिया गया है। मंगलवार को जलस्तर सामान्य है। उन्होंने कहा कि नदियों में जिन स्थानों पर सिल्ट हटानी थी, वह कार्य पहले किया गया है। वहां एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, 31वीं बटालियन पीएसी के सेनानायक मुखतार अहमद, एडीएम प्रताप शाह आदि मौजूद थे।