{"_id":"5ae4c49e4f1c1b6e098b6d4b","slug":"171524941982-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौर जलाशय को पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित किया जाएगा: पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौर जलाशय को पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित किया जाएगा: पांडेय
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज। काबीना मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि बौर जलाशय को पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। वह यहां बौर जलाशय में भीमताल की परियोजना क्रियान्वयन इकाई के सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री पांडे ने कहा कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो बौर जलाशय में सी प्लेन उतारा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में हेलीपेड बनवाने की बात भी कही। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब नहीं भटकना होगा। इसके लिए गदरपुर की बंद पड़ी चीनी मिल क्षेत्र में डिग्री कॉलेज का शुभारंभ किया जाएगा।
इससे पहले उन्होंने गोष्ठी में अपनी प्रस्तुति देने पर बेरिया दौलत के जीआईसी के तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भीमताल के सामुदायिक विकास अधिकारी जगत सौंटियाल ने किया। उन्होंने भी कहा कि बौर जलाशय में विकास की अपार संभावनाएं है। यहां पर मोहन सिंह पानू, संजीव भटेजा, सतीश चुघ, प्रयाग दत्त कांडपाल, डा. कुलदीप रघुवंशी, ममता शर्मा, कैलाश शर्मा, संतोष गुप्ता उपाध्याय आदि थे।