{"_id":"5ae4c3e64f1c1b9d098b6fb0","slug":"171524941798-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में जल भराव रोकने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में जल भराव रोकने की तैयारी
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि नगर में जल भराव रोकने के लिए नगर निगम तैयारियों में जुटा है। सभी छोटी बड़ी नालियां और नाले साफ करने की तैयारी की जा रही है।
शनिवार को मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि नगर में बारिश में पानी रुकने न पाए, इसके लिए लक्ष्मीपुर माइनर, गेबिया नाला, एनएच रामनगर रोड के किनारे सरकारी अस्पताल से टांडा उज्जैन तक, पुराने स्टेट बैक से जसपुर मार्ग तक और कलश मंडप के पास से ढकिया गुलाबो मार्ग तक, लक्ष्मीपुर माइनर गिरीताल से जसपुर मार्ग तक, गेबिया नाला स्टेडियम कालोनी से काली बस्ती ढेला नदी तक सफाई कराने की योजना बनाई जा रही है।
नगर निगम अपनी खराब पड़ी सफाई मशीनों को ठीक करा रहा है। आउट सोर्सिंग लेने के लिए टेंडर निकालने पर विचार किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि एमपी चौक पर दुकानदार अपने सामने नालों में थर्माकोल, डिस्पोजल शीटें और पॉलीथिन नाली में डाल देते हैं, जिससे सड़क के नीचे से गुजरने वाली नाली बंद हो जाती है। इससे जल भराव होता है।