{"_id":"5acbbb804f1c1bcf6a8b4a37","slug":"171523301248-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय के बाहर उपवास पर बैठे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय के बाहर उपवास पर बैठे कांग्रेसी
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में आरक्षण के विरोध को लेकर दस अप्रैल को भारत बंद और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मद्देनजर शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकस हो गया है। डीएम ने जिले में 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक धारा 144 लागू कर कर दी है। इसके अलावा जिले को दो सुपरजोन रुद्रपुर और काशीपुर में विभाजित किया गया है। साथ ही जिले के थानों को 41 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें रुद्रपुर, खटीमा, सितारगंज, किच्छा, बाजपुर, जसपुर, काशीपुर को तीन-तीन जबकि बाकी थाना क्षेत्रों को दो-दो सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार अपने क्षेत्र के सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी और सेक्टर प्रभारी से तालमेल करेंगे।