फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दुकानदारों ने बाल श्रमिक नहीं रखने का निर्णय लिया

दुकानदारों ने बाल श्रमिक नहीं रखने का निर्णय लिया

Wed, 15 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों ने बाल श्रमिक नहीं रखने का निर्णय लिया
काशीपुर। प्रवर्तन अधिकारी व नगर व्यापार मंडल की बैठक में बाल श्रमिकों से मजदूरी नहीं कराने, साप्ताहिक बंदी के दिन सभी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को बाल दिवस पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा के प्रतिष्ठान पर प्रवर्तन अधिकारी एचआर आर्या ने बताया कि नाबालिग लड़के लड़कियों से जोखिम वाले प्रतिष्ठानों, दुकानों व घरों में काम कराना अपराध है।
विज्ञापन


जिनके प्रतिष्ठानों में नाबालिग काम करते पकड़े जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दीपक वर्मा ने कहा कि बंदी के दिन सभी दुकाने बंद रहनी चाहिए। जो दुकानें खुली पाई जाएंगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान श्रम विभाग के प्रेम मेहता, बलराम सिंह, दीपक कुमार, नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गीता चौहान, महामंत्री अंशुुल रस्तोगी, रचित अग्रवाल, मुकेश पाहवा, शहनवाज सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed