{"_id":"5984c5c74f1c1b23248b4810","slug":"171501873607-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने शेपियां के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने शेपियां के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शांतिपुरी। बीते रोज दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकरोधी अभियान में शहीद हुए हिम्मतपुर मल्ला हल्द्वानी के मेजर कमलेश पांडे और हिमाचल प्रदेश के सिपाही तंजिन झुल टिक की शहादत पर पूर्व सैनिक संगठन ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को स्थानीय पूर्व सैनिक भवन में भूतपूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रखा। अपने संबोधन में संगठन अध्यक्ष रिटायर कै. डीएस कोंरगा ने कहा रोज-रोज होने वाली आतंकी घटनाओं से हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई की जाए। इस दौरान संगठन मंत्री डीडी उपाध्याय, कल्याण सिंह मटियानी, दिगंबर प्रसाद जोशी, गोबिंद दशौनी, लाल सिंह कोरंगा, दिवान सिंह, प्रदीप रावत समेत दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद थे। ब्यूरो