फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   168 drinking water schemes of JJM completed in the district

Udham Singh Nagar News: जिले में जेजेएम की 168 पेयजल योजनाएं पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
168 drinking water schemes of JJM completed in the district
रुद्रपुर। डीएम के निर्देश पर सीडीओ मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (जेजेएम) की बैठक की। उन्होंने पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल्द ठीक करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए। कहा कि ओवरहेड टैंक निर्माण के अंतिम चरण में ही पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी जाए।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जेजेएम योजना के तहत 333 के सापेक्ष 168 पेयजल योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। जल निगम रुद्रपुर ने 54, काशीपुर ने 29 कार्य पूरे कर लिए हैं। 255 योजनाओं के पंप हाउस निर्माण में से 240 पूरे हो चुके हैं। 200 पंप हाउसों में विद्युत ऊर्जाकृत कर दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जो पंप हाउस पूर्ण हो चुके हैं उनके पंपिग प्लांट कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराते हुए योजना में पानी टेस्टिंग कर पेयजल व्यवस्था सुचारू करें। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल संयोजन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर परियोजना निदेशक अजय सिंह, अधीक्षण अभियंता जल निगम वीके जैन, अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील जोशी, पीएन चौधरी सहित अनेक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed