{"_id":"59988a774f1c1b5a188b4626","slug":"163-women-constables-became-part-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का हिस्सा बनीं 163 महिला आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का हिस्सा बनीं 163 महिला आरक्षी
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस का हिस्सा बनीं 163 महिला आरक्षी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नौ माह का प्रशिक्षण प्राप्त करके पुलिस का हिस्सा बनीं महिला आरक्षियों के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी अजय रौतेला ने कहा जनता के बीच पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करें। पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में शनिवार को 163 महिला रिक्रूट पुलिस विभाग का हिस्सा बन गईं। महिला आरक्षियों ने डीआईजी के समक्ष परेड प्रस्तुत की।
विज्ञापन
परेड का निरीक्षण करने के बाद डीआईजी अजय रौतेला ने महिला आरक्षियों को कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी और आह्वान किया कि जनता से बेहतर व्यवहार करें, ताकि पुलिस की छवि आम जनता के बीच अच्छी बन सके। इससे पहले एसएसपी सदानंद दाते ने प्रशासनिक रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर 46वीं वाहिनी के सेनानायक सुनील मीणा, 31वाहिनी के सेनानायक मुख्तार मोहसिन, एएसपी देवेंद्र पिंचा, कमलेश उपाध्याय, डॉ. जगदीश चंद, सीओ स्वतंत्र कुमार, हिमांशु शाह, राजेश भट्ट, तिलकराज बेहड़, टीडी वैला, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खुशी में छलके आंसू
रुद्रपुर। पुलिस लाइन में 163 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के बाद कई महिला आरक्षियों और वहां मौजूद उनके परिजनों के खुशी में आंसू छलक आए। पुलिस का हिस्सा बनी महिला आरक्षियों ने परेड के बाद एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। समारोह में आये परिजन भी बेटियों को पुलिस की वर्दी में देखकर गदगद हो उठे।
विज्ञापन
पिंकी जोशी रहीं सर्वश्रेष्ठ
रुद्रपुर। नौ माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर सिपाही बनी रिक्रूटों में पिंकी जोशी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। दीक्षांत समारोह में सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट के समान से पिंकी जोशी को नवाजा गया और सर्वोत्तम अनुशासित कैडेट बबिता कार्की रही। इसके अलावा पदादि प्रशिक्षण में जानकी पांडे, पुलिस प्रशिक्षण में धारा कोरंगा, शस्त्र प्रशिक्षण तथा फील्ड क्राफ्ट एवं टेक्टिस में नीलम, फायरिंग अभ्यास में कनिका ढेक, शारीरिक प्रशिक्षण में चंद्रा जीना, शारीरिक दक्षता में महिमा और रितु अव्वल रही। अंत: कक्ष में प्रथम, द्वितीय एवं पंचम समूह में पिंकी जोशी, तृतीय समूह में मंजू रावत एवं विद्या असवाल, चतुर्थ समूह में जया राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्वोत्तम अध्यापक महिला उप निरीक्षक ललिता शर्मा, सर्वोत्तम आईटीआई हेड कांस्टेबल ललित मोहन चौहान, सर्वोत्तम पीटीआई कांस्टेबल प्रकाश कार्की रहे।