{"_id":"5a60ef9b4f1c1b6e268b51b9","slug":"161516302235-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 और 11 को होगा खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 और 11 को होगा खिलाड़ियों का चयन
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर खिलाड़ियों का चयन एवं पुरस्कार वितरण के 10 और 11 फरवरी को आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा राज्य स्तर पर प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण 14 और 15 फरवरी को किया जाएगा।
डीएम डॉ.नीरज खैरवाल ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। शासन के निर्देश पर कमेटी अध्यक्ष का दायित्व वह खुद संभालेंगे। इसके अलावा एसएसपी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, संबंधित तहसील के एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, प्रत्येक विकास खंड हेतु जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा नामित उपक्रीड़ा अधिकारी, कोच, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन को सदस्य नामित किया गया है।
सीडीओ को संयोजक और जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को सहसंयोजक नामित किया है। डीएम ने कमेटी के नामित सभी सदस्यों को 19 जनवरी को सुबह 11 बजे से खेल मंत्री की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।