फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रेलवे लाइन निर्माण को फिर शुरू होगी प्रक्रिया

रेलवे लाइन निर्माण को फिर शुरू होगी प्रक्रिया

Tue, 02 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन निर्माण को फिर शुरू होगी प्रक्रिया
जसपुर। काशीपुर-धामपुर वाया जसपुर के बीच रेलवे लाइन के निर्माण के लिए यूपी, उत्तराखंड राज्य, रेलवे मंत्रालय की संयुक्त उद्यम कंपनियां (जेवीसी) बनाई जाएंगी। तीनों कंपनियों के एक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होंगे, उन्हीं की देखरेख में रेलवे लाइन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की। बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में यूपी, उत्तराखंड सरकारों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजा है। कहा है कि आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, केरल, उड़ीसा, महाराष्ट्र राज्यों में जेवीसी बनाई गई है। उसी की देखरेख में रेलवे लाइनों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। दोनों राज्य अपनेे प्रदेश की संयुक्त कंपनी बनाएं। एक कंपनी रेलवे मंत्रालय की होगी। तीनों कंपनियों के अधिकारियों के ऊपर एक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जेवीसी बनाने की स्वीकृति दे दी है। उत्तराखंड सरकार ने जेवीसी के लिए साठ करोड़ रुपये, यूपी सरकार ने 130 करोड़ रुपये अंशदान की मंजूरी दी है। रेलवे मंत्रालय ने वर्ष 2011 में रेलवे लाइन का सर्वे कराया था। वर्ष 2014 में रेलवे बजट की पिंक बुक में धामपुर-काशीपुर वाया जसपुर के बीच रेलवे लाइन निर्माण के बजट का प्रस्ताव शामिल था। बजट में अनुमानित लागत 1200 करोड़ रुपये थी लेकिन तत्कालीन यूपी, उत्तराखंड राज्यों की सरकारों में तालमेल न होने से योजना रुक गई थी। अब यूपी, उत्तराखंड, केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं। इसलिए अब इस योजना को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जसपुर में रेडियो स्टेशन स्वीकृत
जसपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जसपुर के लिए रेडियो स्टेशन, स्टूडियो निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार से भूमि मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed